गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Controversial statement by female IAS officer Meenakshi Singh in Madhya Pradesh
Last Modified: शनिवार, 20 दिसंबर 2025 (14:58 IST)

मध्यप्रदेश में IAS अफसरों का जातिवादी प्रेम, संतोष वर्मा के बाद IAS मीनाक्षी सिंह ने कहा जातिवादी होना समय की मांग

Controversial statement of female IAS officer Meenakshi Singh in Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश में IASअफसरों के विवादित बयानों का  सिलसिला रूकने  का नाम नहीं  ले रहा है। IAS संतोष वर्मा के बाद अब महिला IAS अफसर मीनाक्षी सिंह भी अपने बयान के कारण सुर्खियों में आई गई है। पिछले दिनों भोपाल के अंबेडकर पार्क में अजाक्स सम्मेलन में मंच से बोलते हुए IASअफसर मीनाक्षी सिंह ने कहा कि हमें जातिवादी होना होगा और अपने बच्चों को बताना होगा कि हम आदिवासी हैं। इतना ही नहीं मीनाक्षी सिंह ने कहा कि समाज में हमारी पहचान बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने आदिवासी समुदाय और एससी समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को जाति की जानकारी दें।
 
आईएएस मीनाक्षी सिंह ने कहा कि जातिगत पहचान और जातिवादी होना आज की समय की सबसे बड़ी मांग है।वर्तमान समय में जातिवाद और जातिगत पहचान आवश्यक हो गई है. उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज के लोग अपने सरनेम देखकर अक्सर पक्षपात करते हैं, यह जातिवादी मानसिकता हमारे समाज की मजबूती के लिए जरूरी है।

कार्यक्रम में बोलते हुए IAS मीनाक्षी सिंह ने कहा कि आदिवासी लोग अक्सर बड़े पदों पर रहने वाले अधिकारियों से मिलने में हिचकिचाते हैं, वे सोचते हैं कि उनसे कैसे संपर्क करें, लेकिन मैं आप सभी से कहती हूं भोपाल आने पर वे उनके पास जरूर आएं, कुछ लोग काम से आते है लेकिन बिना काम और  बिना किसी समस्या के भी आए मिले और बातचीत करें और समाज के लिए मिलकर काम करें।

आईएएस मीनाक्षी सिंह ने सम्मेलन में कहा कि समाज को जोड़ने की सबसे पहली धुरी हमारा परिवार है. उन्होंने जोर दिया कि बच्चों को बताया जाना चाहिए कि हम आदिवासी हैं और एससी समाज से आते हैं। उनका मानना है कि जब बच्चों को अपनी जाति की जानकारी होगी, तो समाज में हमारी भूमिका और पहचान मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि अजाक्स संगठन को केवल प्रशासन तक नहीं, समाज के हर स्तर तक जाना होगा, इसके लिए समाज के बीच पैठ बनानी होगी। 
 
कौन है IAS मीनाक्षी सिंह?- 2013 बैच की IAS अफसर मीनाक्षी सिंह राज्य प्रशासनिक सेवा से प्रमोट होकर IASबनी है। वर्तमान में वह आदिम जनजाति विभाग में उपसचिव हैं और अजाक्स से भी जुड़ी हुई हैं। IAS मीनाक्षी का पति दमोदर यादव दतिया की सेवढ़ा विधानसभा सीट से 2023 में विधानसभा चुनाव लड़े थे। आजाद समाज पार्टी के नेता दमोदर यादव अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते है। पिछले दिनों उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री और प्रदेश के पूर्व  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर भी जमकर निशाना साधा था।
ये भी पढ़ें
ऑनलानइन बेटिंग एप एविटर में 30 लाख रुपए गंवाने के बाद सिविल कॉन्ट्रैक्टर ने की खुदकुशी