बुधवार, 29 अक्टूबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP leader tramples farmer with Thar in Guna
Last Modified: सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 (16:40 IST)

गुना में भाजपा नेता ने किसान को थार से रौंदा, बचाने आई बेटियों के फाड़े कपड़े

BJP leader tramples farmer with Thar in Guna
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना में भाजपा नेता ने जमीनी विवाद में किसान को रौंद डाला। पूरा मामला गुना के फतेहगढ़ थाना इलाके के गणेशपुरगांव का है, जहां पर भाजपा नेता महेंद्र नागर ने  किसान रामस्वरूप को पहले अपने साथियों के साथ जानलेवा हमला किया फिर थार गाड़ी से रौंद डाला। पीड़ति परिवार के मुताबिक भाजपा नेता महेंद्र नागर किसान रामस्वरूप की  जमीन पर कब्जा किया हुआ, जिसको लेकर पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा है।

इस बीच रविवार को भाजपा का बूथ अध्यक्ष और पूर्व  सरपंच महेंद्र नागर ने अपने 10-15 साथियों के साथ किसान रामस्वरूप पर उस वक्त हमला कर दिया जब  वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर जा रहे थे। धारदार हाथियों से लैस आरोपियों ने पहले रामस्वरूप पर ताबडतोड़ हमला कर उसको लहूलुलहान कर दियाा, इस बीच जब रामस्वरूप का परिवार उन्हें बचाने आया तो हमलावरों ने नाबलिग लड़कियों के साथ अभ्रदता की और उनके साथ मारपीट कर कपड़े फाड दिए। इसके बाद आरोपी भाजपा नेता महेंद्र नागर ने किसान रामस्वरूप को अपनी थार से कुचल डाला और किसान को  अधमरा छोड़कर फरार हो गए। बैखौफ अपराधियों ने गांव में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और घायल किसान को इलाज के लिए नहीं ले जाने दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा नेता महेंद्र नगर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुआ था और सिंधिया खेमे के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया से उसकी नजदीकिया है, इसी का रौब दिखार महेंद्र नागर इलाके के किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा करने के साथ उन्हें औने-पौन दाम पर खरीदता था। इलाके में आरोपी भाजपा नेता महेंद्र नागर का इतना खौफ है कि कोई भी उसके खिलाफ आवाज उठाने से डरता। पुलिस ने आरोपी भाजापा नेता महेंद्र नागर समेत 14 आरोपियों के खिलाफ मामला  दर्ज कर लिया। वहीं कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर सरकार पर हमला बोला है।  
 
ये भी पढ़ें
Election Commission : 12 राज्यों में शुरू होगा SIR का दूसरा फेज, EC ने बताया कैसी है तैयारी