sundarkand

भोपाल में भिंडी ने किया किसान को मालामाल, 800 रुपए किलो है दाम...

Updated: मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (12:06 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक किसान को भिंडी ने मालामाल कर दिया। बाजार में उसे एक किलो भिंडी ने 700 से 800 रुपए दाम मिल रहे हैं। राजधानी भोपाल के खजूरी कलां के रहने वाले किसान मिश्रीलाल राजपूत ने अपने खेत में लाल भिंडी की फसल लगाई है। लाल भिंडी अपने आप में काफी अनूठी और स्वादिष्ट भी है।

‘वेबदुनिया’ से बातचीत में किसान मिश्रीलाल राजपूत कहते हैं कि कुछ समय पहले वह बनारस के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेजिटेबल रिसर्च सेंटर में घूमने गए थे। इसी दौरान वहां पर उन्हें लाल भिंडी से जुड़ी जानकारी हासिल की और एक किलो लाल भिंडी के बीज वहां से ले आए, इसके लिए उन्होंने करीब 2400 रुपए अदा किए।

दरअसल किसान मिश्रीलाल के पास कुल 5 एकड़ जमीन है जिसमें वह अलग-अलग फसलों की खेती करते है। इस बार जुलाई में उन्होंने प्रयोग के तौर पर पहली बार उन्होंने आधे एकड़ में लाल भिंडी की फसल लगाई है। सामान्य हरी भिंडी की तुलना में लाल भिंडी की फसल भी 45 से 50 दिन में तैयार हो जाती है। एक पौधे में करीब 50 भिंडी तक पैदा होती है। 1 एकड़ की बात की जाए तो सामान्य तौर पर 40 से 50 क्विंटल तक उत्पादन होता है, अगर मौसम ने साथ दिया तो यह फसल की पैदावर 80 क्विंटल तक हो जाती है।

लाल भिंडी की खास बात यह है कि इसमें मच्छर, इल्ली और अन्य कीट नहीं लगते। दरअसल हरे रंग की सब्जियों में क्लोरोफिल पाया जाता है,जिसे कीट पसंद करते हैं इस भिंडी का रंग लाल होने से उसे यह कीट नहीं लगते दूसरी खास बात यह है कि इसमें एंथोसाइनिन नाम का खास तत्व पाया जाता है, जो गर्भवती महिलाओं, बच्चों के मानसिक विकास और स्किन (त्वचा) के लिए बेहद उपयोगी है। लाल भिंडी हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के मरीजों ‌के लिए भी फायदेमंद है।

मिश्रीलाल राजपूत कहते हैं कि वह इस फसल को सामान्य बाजार में नहीं बेचेंगे क्योंकि वहां इसकी डिमांड नहीं है, लेकिन न्यूट्रिशियन और हेल्थ के नजरिए से ये लाल भिंडी बड़े मॉल्स और सुपर मार्केट में यह आसानी से बिक जाएगी। इसकी कीमत अभी उन्होंने तय नहीं की है लेकिन मॉल में इसकी कीमत लगभग से 800 रुपए प्रति किलो है। 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख