बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. मप्र-छग
Written By ND
Last Modified: भोपाल , गुरुवार, 7 मई 2009 (11:10 IST)

कर्मचारियों को 20 प्रश डीए

मध्यप्रदेश सरकारी कर्मचारीज
राज्य शासन ने अपने कर्मचारियों को 20 फीसद महँगाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह मूल वेतन व महँगाई वेतन पर एक जनवरी 06 से बीस फीसद देय होगा। हालाँकि कर्मचारियों को यह आदेश रास नहीं आ रहा है।

खास बात यह है कि अधिकांश कर्मचारियों ने छठे वेतनमान के तहत वेतन निर्धारण में लाभ के लिए अप्रैल 07 से अगस्त 08 के बीच की तारीखों के विकल्प भरे थे।

उन्हें इससे वेतन निर्धारण में भी लाभ की उम्मीद थी। साथ ही 47 फीसद तक डीए का भी अनुमान था। अब कर्मियों की मजबूरी ही है कि वे एक जनवरी 06 से ही वेतन विकल्प भरें।

कर्मचारी नेता गणेशदत्त जोशी ने कहा है कि सरकार को सोच-समझकर आदेश जारी करने चाहिए, हमेशा आदेशों में संशोधन से भ्रम की स्थिति निर्मित हो रही है।-नईदुनिया