• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. मप्र-छग
Written By वार्ता
Last Modified: भोपाल , शनिवार, 29 जनवरी 2011 (12:30 IST)

भोपाल में पर्यटक स्थल तकिया टापू

भोपाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को तकिया टापू के रूप में एक और पर्यटक स्थल सौगात स्वरूप मिला है। इस टापू को 13 लाख रुपए की राशि से नगर निगम ने बड़े सलीके से सजाया और सँवारा है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को तकिया टापू के रूप में एक और पर्यटक स्थल सौगात स्वरूप मिला है। इस टापू को 13 लाख रुपए की राशि से नगर निगम ने बड़े सलीके से सजाया और सँवारा है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर की मौजूदगी में मुफ्ती अब्दुल रजाक ने आज इसका लोकार्पण किया।

बोट क्लब से लगभग आधा किलोमीटर दूर बड़े तालाब में स्थित इस तकिया टापू की साज-सज्जा नगर निगम द्वारा की गई है। टापू पर बाउन्ड्रीवॉल बनाकर चारों तरफ ग्रिल, बैठने के लिए सीटें, तालाब के किनारे से टापू तक सीमेंट कंक्रीट के घाट बनाए गए हैं।

वहीं बाबा शाह अली शाह की मजार तक पहुँचने के लिए ग्रेनाइट पत्थर से जड़ी सीढ़ियाँ बनाई गई हैं। इसके अलावा टापू पर आकर्षक फुलवारी और करीब 12 मेटल लाइटें लगाई गई हैं। आकर्षक रोशनी व्यवस्था की वजह से इस टापू का सौन्दर्य रात में और निखर गया है।

बताया जाता है कि इस टापू पर बाबा शाह अली शाह की लगभग 300 साल पुरानी मजार है1 यह टापू पहले उजाड सा था और इक्कादुक्का लोग ही कभी-कभार या किसी मजहबी आयोजन के समय नाव द्वारा टापू तक पहुँचते थे।

पर्याप्त संरक्षण के अभाव में यह टापू भूमि कटाव का शिकार हो रहा था। नगर निगम द्वारा यहाँ विकास तथा संरक्षण कार्य कराए जाने से टापू की उम्र और आकर्षण दोनों ही बढ़े हैं। टापू पर सैलानियों को घूमने के लिए रास्ता भी बनाया गया है।

मुफ्ती अब्दुल रजाक ने जब फीता काटकर टापू का लोकार्पण किया उस समय गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली। एक तरफ जहाँ पंडित द्वारा वैदिकमंत्रों का उच्चारण किया जा रहा था वहीं दूसरी ओर फातिहा भी पढ़ा जा रहा था। (वार्ता)