प्यार का महीना आ गया...
हर दिन है प्रेमियों के लिए खास
ND
7 फरवरी - यह दिन गुलाब दिवस के रूप में मनाया जाता है।
8 फरवरी - प्रपोज डे के दिन प्यार के कद्रदान अपने चाहने वालों को प्यार का इजहार करते हैं।
9 फरवरी - इसे चॉकलेट दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन प्यार से किसी को चॉकलेट देकर संबंधों में मिठास भरी जा सकती है।
10 फरवरी - इस दिन टेडी डे होगा, जिसमें टेडी टॉयज देने के बहाने भी प्यार का इजहार हो सकता है।
11 फरवरी - सच्चे प्रेमी प्रोमिस डे पर एक-दूसरे से प्यार निभाने का वायदा करते हैं।
12 फरवरी - किस डे है। इस दिन सच्चे प्रेमी-प्रेमिका किस के जरिए प्यार की कसमें खाते हैं।
13 फरवरी - आलिंगन दिवस यानी 'हग डे' पर प्यार के राही एक-दूसरे के गले लगकर आलिंगनबद्घ होते हैं।
14 फरवरी - संत वेलेंटाइन के नाम पर है। प्यार करने वालों के लिए यह दिन बेहद खास होता है।
15 फरवरी - इस दिन जरा संभल कर रहें, क्योंकि स्लैप डे है।
16 फरवरी - इस दिन को किक डे के रूप में मनाया जाएगा। किसी को प्यार से किक कर सकते हैं।
17 फरवरी - परफ्यूम डे है, इस दिन फूलों और इत्र भेंट कर प्यार की सच्ची सुगंध का मजा लें।
18 फरवरी - फ्लर्टिंग डे है। प्यार के साथ फ्लर्ट करने का मजा ले सकते हैं।
19 फरवरी - कन्फेशन डे है यानी कि इस दिन आप अपने प्रियतम के प्रस्ताव या गलती को कंफेस कर सकते हैं।
20 फरवरी - मिसिंग डे। प्यार करने वाले इस दिन अपनों की कमी महसूस करेंगे।
