Dating Tips | उफ, कैसे करूँ प्रपोज?
- वेबदुनिया फीचर डेस्क
ND
करते रह जाते हैं।
मौका मिलता है पर आप चूक जाते हैं सोचते हैं फिर कभी सही। कहीं ऐसा न हो कि आपकी गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड किसी और के साथ चले जाए और आप हाथ मलते रह जाएँ। नहीं नहीं ऐसा आपके साथ नहीं होगा। क्योंकि हम बता रहे हैं आप को कुछ रोमांचक टिप्स बिलकुल लीक से हटकर-
1. यदि आपकी गर्लफ्रेंड को रोमांच भरे खेल पसंद हैं जैसे रॉक क्लाइंबिंग और अंडर वाटर डाइविंग तो रॉक क्लाइंबिंग के बाद पहाड़ी के सबसे ऊपरी चोटी पर पहुँच कर आप अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। या समुद्र की गहराई में मछलियों के बीच शादी के लिए पूछ सकते हैं।
ND
3. यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फ्लाइट में कहीं जा रहे हों तो इंटरकॉम से भी उसको प्रपोज कर सकते हैं।
4. जिस रास्ते आपकी गर्लफ्रेंड रोज जाती है, उस रास्ते के एक होर्डिंग पर किराए पर लेकर उस पर आप यह लिखवा सकते हैं-'सपना, विल यू मैरी मी?' आपका यह अंदाज आपकी प्रिय को ज़रूर पसंद आएगा।
5. बरसात के मौसम में अपनी गर्लफ्रेंड को रिमझिम बारिश में एक लाँग ड्राइव पर ले जाएँ। और उस रोमांटिक माहौल में उसे शादी के लिए प्रपोज करें।
