क्या करें कि मनचाही लड़की आपकी हो जाए
हसीना को यूं बनाएं अपना दीवाना
हर लड़के की तमन्ना होती है कि उसे एक खूबसूरत लड़की का साथ मिले। एक लड़की का दिल जीतने के लिए अक्सर लड़के ढेरों कोशिश भी करते हैं, लेकिन कई इस काम में असफल भी हो जाते हैं। अगर आप भी इस बात से निराश है या दुविधा में हैं कि कैसे एक लड़की का दिल जीता जाए? तो इसके लिए हम आपको कुछ आसान से टिप्स दे देते हैं।
अगले पेज पर : उसकी पसंद-नापसंद
लड़की की स्पष्ट छवि
सबसे पहले जिस लड़की को पसंद करते हैं उसके स्वभाव, उसकी छवि, पसंद-नापसंद के बारे में पूरी जानकारी इकत्र कर लें। ऐसा न हो, कि लड़की किसी बात को बेहद नापसंद करे और आप वही दोहराते जाएं। इससे आप उसके पास जाने के बजाय उससे दूर होते चले जाएंगे।
अगले पेज पर : विश्वासपात्र और हंसमुख बनें
विश्वासपात्र और हंसमुख
लड़कियां अक्सर हंसमुख और जिंदादिल स्वभाव वाले लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं। साथ ही उनका विश्वसनीय होना भी जरूरी होता है। इसलिए अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं तो सबसे पहले उसका भरोसा जीतें और हर हाल में उसे बरकरार रखें। साथ ही हंसी-मजाक भी जरूर करें, लेकिन सीमाओं का विशेष ध्यान रखें।
अगले पेज पर : थोड़ा सच-थोड़ा झूठ
हमेशा सच्चाई को थामे न रहे
अक्सर लड़के और लड़कियों की प्यार के मामले में पसंद-नापसंद अलग होती हैं लेकिन अगर आप किसी का साथ चाहते हैं तो कोशिश करें, कि उसकी पसंद-नापंसद से आपका तालमेल बैठ सके। ये सही है कि रिश्ते में सच्चाई रखी जाए, लेकिन कभी किसी का दिल रखने में भी कोई बुराई नहीं है। शुरुआत में ही किसी बात के लिए स्पष्ट तौर पर मना करने से अच्छा है जब कोई आपको पसंद करने लगे, तो कुछ समय बाद सही तरीके से इसके बारे में साफ-साफ बताया जाए।
अगले पेज पर : थोड़ा सा रूमानी हो जाए
रोमांटिक अंदाज, आकर्षक आगाज