Age faze: Pappu 7 yrs younger to mother? | ''पप्पू 42 के, माँ 49 की''
मतदाता सूची में बाहुबली सांसद 42 वर्षीय पप्पू यादव की माँ की उम्र केवल 49 साल दर्शाये जाने के मामले में चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि या तो मतदाता सूची में कोई गलती हो गई है या फिर आयु के संबंध में प्रमाण पत्र सही नहीं दिया गया है।
उप चुनाव आयुक्त जयप्रिय प्रकाश का ध्यान इस ओर दिलाए जाने पर कि यह कैसे संभव हो सकता है कि 42 वर्षीय पप्पू यादव की माँ की उम्र केवल 49 साल दर्शायी गई हो। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में कभी त्रुटि हो जाती है या फिर जन्म का प्रमाण पत्र भी कभी गलत हो जाता है।
मतदाता पहचान पत्र में गड़बड़ी के अन्य सवालों पर प्रकाश ने कहा कि छोटी मोटी त्रुटियों को आयोग ने इस चुनाव में नजरअंदाज करने का निर्देश दिया है। मतदाता पहचान पत्र में नाम, आयु या पता गलत होने के मामले सही करने में वक्त लगेगा।
उन्होंने कहा कि फोटो मतदाता सूची के साथ पहली बार लोकसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। इस बार आयोग ने छोटी मोटी त्रुटियों को नजरअंदाज करने को कहा है। इसके अलावा किसी व्यक्ति की पहचान के लिए 13 अन्य विभिन्न तरह के दस्तावेज भी मंजूर किए जा रहे हैं।