1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. cjp-protest-kangana-ranaut-questions-rahul-gandhi-over-pm-residence-march

'राहुल गांधी प्रदर्शनकारियों को PM आवास क्यों ले जा रहे थे?' CJP प्रदर्शन के बीच कंगना रनौत का बड़ा हमला

Protest near PM house : kangana ranaut attacks rahul gandhi
Kangana Ranaut attacks Rahul Gandhi जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से सवाल किया कि वे क्यों प्रधानमंत्री के आवास की ओर प्रदर्शन करना चाह रहे थे? ALSO READ: CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशन किए बंद, सफर से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट
 
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि कल बहुत बड़ा सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है। राहुल गांधी ने पूरी कोशिश की कि प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री के आवास की ओर आगे बढ़ा दिया जाए। जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हो रहा था तब राहुल गांधी क्यों प्रधानमंत्री के आवास की ओर प्रदर्शन करना चाह रहे थे?
 
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लगातार संवाद कर रही है। ये कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री इस्तीफा दें? वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं आखिर वे क्यों इस्तीफा देंगे? ALSO READ: CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर
 

छात्रों के संसद मार्च के दौरान कंगना को क्या लगा डर?

इससे पहले कंगना ने दावा किया था कि छात्रों के संसद मार्च के दौरान इतनी खतरनाक हो गई थी कि संसद के भीतर मौजूद सभी लोग बुरी तरह घबराए हुए थे। कंगना ने दिल्ली पुलिस के रुख का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि आपने देखा होगा कि कैसे भीड़ हमला करने की कोशिश कर रही थी। एक वक्त तो हम सभी इस डर में थे कि वे कहीं हम पर हमला न कर दें। प्रदर्शन के दौरान पथराव भी हुआ और कुछ लोग घायल भी हुए। आम जनता को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने हमारे लिए एक सुरक्षा ढाल की तरह काम किया। किसी को नुकसान नहीं पहुंचने दिया। ALSO READ: CJP Protest: 'हमको लग रहा था कि भीड़ हम पर हमला कर देगी', कंगना रनौत ने बताया संसद के अंदर कैसा था माहौल?
 

कहां होगी सीजेपी से सरकार की चर्चा?

इस बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ने आज संसद में कह दिया है कि NEET पेपर लीक मामला और उससे जुड़े संबंधित मामलों पर चर्चा करने को तैयार है। सरकार देश और युवाओं के मुद्दों पर चर्चा के लिए हमेशा तैयार रहती है। संसद के अंदर चर्चा करने के लिए एक सिस्टम बनाया हुआ है। चर्चा सार्थक होनी चाहिए। NEET पेपर लीक के बाद हुई सभी घटनाओं का ब्यौरा भी सरकार सदन में बताएगी। हमने औपचारिक रूप से कह दिया है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं। इस बीच सीजेपी ने जंतर मंतर या किसी सार्वजनिक जगह पर चर्चा की बात कही है। पार्टी ने साफ कर दिया कि चर्चा के लिए किसी मंत्री के घर नहीं जाएंगे।
 
अगला लेख
ब्रिटिश सरकार भारत को क्यों नहीं लौटाएगी सरस्वती प्रतिमा और कोहिनूर हीरा?