1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
Written By ND

चुनाव या रोजगार?

मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश और खासतौर से उसके बुंदेलखंड इलाके में रोजगार की भले ही बेहद समस्या है। लेकिन लोकसभा चुनाव में राजनीतिक रोजगार के लिहाज से बुंदेलखंड का संभागीय मुख्यालय सागर काफी खुशकिस्मत है।

अकेले भारतीय जनता पार्टी ने सागर जिले के एक, दो नहीं तीन-तीन नेताओं को लोकसभा के टिकट से नवाजा है। सागर लोकसभा सीट से भूपेंद्र ठाकुर हैं तो दमोह सीट से सागर जिले की बंडा तहसील के शिवराजसिंह लोधी को टिकट दिया है।

सागर की सीट सामान्य हो जाने के कारण सागर सीट से लगातार चार चुनाव जीत चुके भाजपा सांसद वीरेंद्र कुमार को टीकमगढ़ सीट से टिकट दे दिया गया है। टीकमगढ़ सीट पहली बार बनी है और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

यह बात और है कि कांग्रेस ने सागर जिले के किसी भी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाना उचित नहीं समझा। उसने भोपाल के असलम शेरखान को टिकट से नवाजा है। (नईदुनिया)
लेखक के बारे में
ND