• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Prime Minister Modi's statement after voting in Lok Sabha elections
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (23:28 IST)

PM मोदी बोले, पूरे भारत में रिकॉर्ड संख्या में राजग को वोट दे रहे लोग

Narendra Modi
PM Modi's statement after voting in Lok Sabha elections : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार को समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्हें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और यह स्पष्ट है कि पूरे भारत में लोग रिकॉर्ड संख्या में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को वोट दे रहे हैं।
मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, पहला चरण, जबरदस्त प्रतिक्रिया! आज वोट देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। आज के मतदान से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। यह स्पष्ट है कि पूरे भारत में लोग रिकॉर्ड संख्या में राजग को वोट दे रहे हैं।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर शुक्रवार को लगभग 60.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
गुजरात में कारोबारी और स्कूली बच्चे सहित 35 लोग बनेंगे जैन भिक्षु