सम्बंधित जानकारी
- सैम पित्रोदा के बयान से राहुल गांधी भी नाराज, माफी मांगने को कहा
- लोकसभा चुनाव 2019 : सपा के पक्ष में बोलीं जया बच्चन, भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त कराएं
- लोकसभा चुनाव 2019 : अमित शाह का दावा, भाजपा 55 से अधिक नई लोकसभा सीटें जीतेगी
- कांटे के मुकाबले में फंसी भोपाल सीट पर उम्मीदवारों को डरा रही है वोटरों की खामोशी
- प्रियंका गांधी ने किया सवाल, मोदी के 56 इंच के सीने में दिल है भी या नहीं?
बंगाल में भाजपा प्रत्याशी पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, मुश्किल में नीलांजन रॉय
पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलांजन रॉय पर दक्षिण परगना में एक नाबालिग का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। राज्य के बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस मामले में रॉय की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
आयोग शिकायत के बाद मामले को संज्ञान में लिया है और शुक्रवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया है कि वह 24 घंटे के अंदर नियमों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करे। इसके अलावा आरोपी की गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए गए हैं।
हायमंड हार्बर सीट पर सातवें चरण के तहत 19 मई को मतदान होना है। बहरहाल इस मामले में वह घिरते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि नीलांजन रॉय का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी से हैं। अभिषेक ममता बनर्जी के भतीजे हैं। डायमंड हार्बर सीट साल 2009 से ही टीएमसी के पास है।
