शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. खास खबरें
  4. Will Priyanka Gandhi contest against PM Modi in Varansi

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी?

Priyanka Gandhi
उत्तर प्रदेश में बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यकर्ताओं के बीच दिए एक बयान ने इस पर सस्पेंस और बढ़ा दिया है कि क्या कांग्रेस बनारस से नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही हैं।

गुरुवार को अपनी मां सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी से जब कार्यकर्ताओं ने रायबरेली से चुनाव लड़ने की मांग की तो प्रियंका ने कहा कि अगर बनारस से चुनाव लड़ती हैं तो कैसा रहेगा?

इससे पहले अपने भाई राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में जब मीडिया ने प्रियंका गांधी से चुनाव लड़ने के बारे में पूछा था तो उन्होंने साफ कहा कि अगर उनकी पार्टी कहेगी तो वो जरूर चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका के लगातार दो दिन में दिए इन दो बड़े बयानों ने सूबे की सियासत को गरमा दिया है। इसके बाद एक बार फिर प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।

कांग्रेस ने अब तक बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, वहीं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की दोनों परंपरागत सीटें अमेठी और रायबरेली से एक बार फिर राहुल गांधी और सोनिया गांधी चुनावी मैदान में हैं।

प्रियंका भले ही लगातार अपने बयानों से चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बनाए हुए हों लेकिन उत्तर प्रदेश की सियासत के जानकार करते हैं कि प्रियंका चुनाव नहीं लड़ेंगी, वो प्रियंका के बयानों को केवल कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने वाला ही मानते हैं।
ये भी पढ़ें
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस ने मारी ट्रक को टक्कर, 8 लोगों की मौत