लग्न और ग्रहों से जानिए कैसी होगी लड़की
कुंडली के ग्रहों से जानिए, कैसी है लड़की
किसी लड़की की जन्म पत्रिका देखकर भी जान सकते हैं कि वह कैसी होगी। ज्योतिष शास्त्र में जन्म पत्रिका उस जातक का आईना होता है।
किसी लड़की का जन्म लग्न वृषभ हो व शुक्र, लग्न का स्वामी लग्न में ही हो, तो वह सुन्दर होने के साथ-साथ इकहरे शरीर वाली होगी। उत्तम कद-काठी की होगी। यदि चन्द्र भी साथ हो तो क्या कहने।