काइल जैमिसन ने तोड़ दी भारतीय बल्लेबाजों की कमर, 217 पर सिमटी भारतीय टीम
साउथम्प्टन के रोज बॉल स्टेडियम में इस समय डब्ल्यूटीसी फाइनल के तीसरे दिन का गेम ऑन है, जहां टीम इंडिया अपनी पहली पारी में सिर्फ 217 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई है। उम्मीद जताई जा रही थी कि तीसरे दिन भारतीय टीम एक बड़े स्कोर के लिए आगे बढ़ेगी लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।
दिन की शुरुआत से ही कीवी गेंदबाजों ने अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया। पहले सत्र में न्यूजीलैंड ने भारत के चार खिलाड़ियों को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। कप्तान विराट कोहली (44), उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (49), विकेटकीपर ऋषभ पंत (4) और रविचंद्रन अश्विन (22) के स्कोर पर आउट होकर मैदान से बाहर लौटे।
भारतीय पारी को समेटने का काम न्यूजीलैंड के लिए युवा तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने किया। जैमिसन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए एक के बाद एक टीम इंडिया के विकेटों की झड़ी लगाकर रख दी। 26 वर्षीय काइल जैमिसन टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की एक पारी में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने।
पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 217 रनों के स्कोर पर धराशाही हो गई। रवींद्र जडेजा 15 के स्कोर पर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन 5, ट्रेंट बोल्ट और नील वैगनर दो-दो और टिम साउथी एक विकेट लेने में सफल रहे।
ALL OUT
— ICC (@ICC) June 20, 2021
India's innings ends at 217, after a quality bowling display from the @BLACKCAPS.#WTC21 Final | #INDvNZ | https://t.co/Ia4tmbuPBD pic.twitter.com/v8MvWCon9z