1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sanjay Manjrekar slams Ajinkya Rahane for poor form

संजय मांजरेकर ने रहाणे की बल्लेबाजी को लिया आड़े हाथों, किया यह ट्वीट

संजय मांजरेकर
चेन्नई:पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में भारत की 227 रन से हार के बाद दोनों पारियों में नाकाम रहे बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की मंगलवार को आलोचना की।कप्तान विराट कोहली ने हालांकि रहाणे का बचाव करते हुए पत्रकारों से कहा ,‘‘ अगर आप कुछ उगलवाना चाहते हैं तो यह हो नहीं सकेगा।’’
मांजरेकर ने ट्वीट किया ,‘‘ मेरा मसला बतौर बल्लेबाज रहाणे से है । मेलबर्न में शतक के बाद उसने नाबाद 27, 22, 4, 37, 24, 1 और 0 रन बनाये । शतक के बाद उम्दा खिलाड़ी लय कायम रखते हैं और खराब फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों का दबाव कम करते हैं।’’
 
आस्ट्रेलिया में बतौर कप्तान टेस्ट श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिये रहाणे की तारीफ हुई थी लेकिन मेलबर्न में शतक के बाद वह बल्ले से कमाल नहीं कर सके हैं।
 
कोहली ने हालांकि कहा ,‘‘ मैं भी बोल्ड हो गया था । अगर आप कुछ उगलवाना चाहते हैं तो वह नहीं हो सकेगा क्योंकि ऐसा कुछ है ही नहीं। अजिंक्य और पुजारा हमारे सबसे महत्वपूर्ण टेस्ट बल्लेबाज है और हमें उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है।’’(भाषा)
अगला लेख
जो रुट ने की माइकल वॉन की बराबरी, बने इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान