जीत के बाद इस बुरी खबर ने किया श्रेयस अय्यर का दिन खराब
श्रेयस अय्यर पर धीमी ओवर गति के लिए लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच 49 के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल का यह मुकाबला बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। आईपीएल आचार संहिता के अनुसार यह अपराध अनुच्छेद 2.22 के अंतर्गत आता है, जो न्यूनतम ओवर-रेट मानकों के उल्लंघन से संबंधित है। पंजाब किंग्स का इस सत्र का यह पहला अपराध है इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल की आचार संहिता यह सुनिश्चित करती है कि टीमें निर्धारित समय के भीतर खेले। निर्धारित ओवर-रेट के किसी भी उल्लंघन के लिए कप्तान पर जुर्माना लगाया जाता है और बार-बार उल्लंघन के मामले सामने आने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें