India vs Pakistan Match : 15 फरवरी को मुकाबला, PCB क्यों झुका?
मीडिया खबरों के मुताबिक पाकिस्तान अब भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच खेलने के लिए तैयार हो गया। न्यूज चैनल्स की खबरों के मुताबिक आईसीसी ने पीसीबी की उन सभी मांगों को खारिज कर दिया है, जो रखी गई थीं। अब 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले के होने की संभावनाएं फिर से जीवित हो उठी हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक रविवार को लाहौर में हुई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की त्रिपक्षीय बैठक के बाद इस पर सहमति बन गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
आईसीसी ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक संवाद संपन्न हुआ। इस बैठक में ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 सहित दक्षिण एशिया में क्रिकेट के भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
The updated fixtures list for the Mens #T20WorldCup 2026
— ICC (@ICC) January 24, 2026
More details https://t.co/M61nOzx2fF pic.twitter.com/deynITDuV3
BCB को मिली बड़ी राहत: नहीं लगेगा कोई जुर्माना
आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की अनुपस्थिति से जुड़े मामले में बोर्ड पर कोई भी वित्तीय, खेल संबंधी या प्रशासनिक जुर्माना (Penalty) नहीं लगाया जाएगा। आईसीसी ने अपने 'निष्पक्षता और तटस्थता' के सिद्धांतों का हवाला देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि सहयोग करना है। हालांकि, BCB के पास अभी भी विवाद समाधान समिति (DRC) के पास जाने का अधिकार सुरक्षित है।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी संयोग गुप्ता ने प्रेस रिलीज में बताया कि टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की अनुपस्थिति खेदजनक है, लेकिन इससे एक मुख्य क्रिकेट राष्ट्र के रूप में बांग्लादेश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता कम नहीं होती। हमारा ध्यान इस बात पर है कि वहां क्रिकेट का सतत विकास हो और भविष्य में खिलाड़ियों व प्रशंसकों के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित हों। Edited by: Sudhir Sharma

