मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. नया युग शुरू
Last Modified: सोमवार, 9 फ़रवरी 2026 (23:05 IST)

BCCI Annual Contract में बड़ा उलटफेर, रोहित-विराट का डिमोशन, शुभमन गिल की ग्रेड-A में एंट्री, शमी का कॉन्ट्रेक्ट खत्म

BCCI Annual Contract
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को सीजन 2025-26 के लिए भारत की सीनियर पुरुष और महिला टीमों के वार्षिक खिलाड़ी अनुबंधों (Annual Player Contracts) का ऐलान कर दिया है। ये कॉन्ट्रेक्ट 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे।

रोहित और कोहली 'ग्रेड-B' में खिसके

इस बार के अनुबंधों में सबसे चौंकाने वाला बदलाव सीनियर स्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर है। पिछले कुछ वर्षों में टी- 20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले ये दिग्गज खिलाड़ी, जो अब केवल वनडे (ODI) फॉर्मेट में सक्रिय हैं, उन्हें ग्रेड-B में रखा गया है। पिछले सीजन में ये दोनों जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा के साथ सर्वोच्च ग्रेड A+ का हिस्सा थे। मोहम्मद शमी का कॉन्ट्रेक्ट ही खत्म हो गया है। 

शुभमन गिल का बढ़ा कद

बीसीसीआई ने प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखते हुए शुभमन गिल को प्रमोशन कर ग्रेड-A में शामिल किया है। उनके साथ जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा भी इसी टॉप टियर का हिस्सा हैं। यह बदलाव स्पष्ट रूप से संकेत देता है कि बोर्ड अब गिल को भविष्य के मुख्य बल्लेबाज और बुमराह को गेंदबाजी आक्रमण के स्तंभ के रूप में देख रहा है।
 

महिला टीम में ये चार खिलाड़ी बनीं मुख्य आधार

महिला क्रिकेट टीम में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को ग्रेड-A में जगह मिली है। इन खिलाड़ियों को भारतीय टीम की रीढ़ माना गया है, जो लगातार बल्ले और गेंद से टीम को बड़े टूर्नामेंट्स में जीत दिला रही हैं।
 

मेंस टीम इंडिया का सालाना कॉन्ट्रेक्ट 2025-26

 
देखें कौनसा खिलाड़ी किस ग्रेड में 
ग्रेड A - शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा। 
ग्रेड B- विराट कोहली, रोहित शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर। 
ग्रेड C- अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़। Edited by: Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
भारत से मैच पर पाकिस्तान की हामी, 15 फरवरी को भिड़ंत तय, PCB क्यों पड़ा दबाव में