1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. India goes down against Australia after World Cup triumph

विश्वकप जीत के बाद पहला वनडे हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेटों से दी पटखनी

India
AUSvsIND वनडे विश्व विजेता भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 215 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने यह लक्ष्य 38.2 ओवर में 4 विकेट खोकर पा लिया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से विकेटकीपर बेथ मूनी ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया  की कप्तान एलिसा हीली ने भी अर्धशतक जड़ा। एनाबेल सदरलैंड 48 रन बनाकर नाबाद रही। भारत की ओर से श्री चरणी ने 2 विकेट लिए और दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ को 1-1 विकेट मिला।
गौरतलब है कि भारत के विश्वकप जीतने के बाद यह पहला एकदिवसीय मैच था जिसे भारत ने आसानी से गंवा दिया है। ऑस्ट्रेलिया अब 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज में 1-0 से  आगे हो गई है। इससे पहल टी-20 सीरीज में भारत ने  ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर सीरीज जीती थी।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
टीम मैनेजमेंट गलती को छुपाने की कोशिश में, वॉशिंगटन के चयन का हो रहा बचाव