नेट रन रेट को शून्य तक ले जाने के लिए भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ यह करना होगा
T-20I विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों की हार का सबसे बड़ा असर नेट रन रेट पर पड़ा है। भारत की नेट रन रेट -3.80 हो गई है और उसके 2 मुकाबले बाकी हैं। भारतीय टीम को 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से खेलना है और 1 मार्च को वेस्टइंडीज से खेलना है।
लेकिन टीम प्रबंधन की सबसे बड़ी चिंता गर्त में चली गई नेट रनरेट है। इसको पहले शून्य तक लाना होगा और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में कम से कम 1.5 या 2 तक ले जाना होगा।
अंपायर रिचर्ड कैटलब्रॉ ने अपने ट्वीट में इस मुद्दे पर प्रकाश डाला है। उन्होंने ट्वीट कर वह सारे समीकरण बताए हैं जिससे भारत अपनी नेटरनरेट 0 तक ला सकता है।
इस ट्वीट के मुताबिक अगर भारत को अपनी नेट रनरेट 0 से आगे बढ़ानी है तो पहले बल्लेबाजी करने पर जिम्बाब्वे को 77 रनों से हराना है जो कि मुमकिन लगता है क्योंकि इंडीज ने भी इस टीम को 107 रनों से हराया है।
वहीं दूसरी बल्लेबाजी करने पर भारत को जल्द से जल्द स्कोर का पीछा करना है। इसका टेबल रिचर्ड ने अपने ट्वीट में दे रखा है।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें