1. खबर-संसार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. Recruitment in Indian Air Force 2015

भारतीय वायुसेना में जाने का मौका

Government Jobs
वे युवा जो भारतीय वायुसेना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबर है। भारतीय वायुसेना में विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इनमें कार्यालयीन पद हैं। इसमें एलडीसी से लेकर स्टेनो तक के पद शामिल हैं।

पद संख्या : स्टेनो -1, एलडीसी-7, हिन्दी टाइपिस्ट-1, मल्टी टास्किंग स्टाफ-2 पद शामिल हैं।

आयु सीमा : मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 18-25 साल जबकि अन्य पोस्ट के लिए 18-27 साल। सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता :  पदों के अनुसार इसमें अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता, 10वीं, 12वीं पास। विस्तृत जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया :  इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद योग्य आवेदकों का ‍चयन किया जाएगा।

वेतनमान : अलग-अलग पदों के लिए वेतन। 5200 से 20000 हजार तक।  

यहां करे आवेदन : आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एयर ऑफिसर कमांडिंग, एयरफ़ोर्स रिकॉर्ड ऑफिस, सुब्रतो पार्क, नई दिल्ली - 110010 पर भेजा जा सकता है।