Last Modified: नई दिल्ली ,
मंगलवार, 20 दिसंबर 2011 (15:25 IST)
हेवेल्स इंडिया को राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण पुरस्कार
बिजली उपकरण बनाने वाली कंपनी हेवेल्स इंडिया लिमिटेड को बीईई स्टार वाले उपकरणों के विनिर्माण के जरिए उर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण अवार्ड 2011 से सम्मानित किया गया है।
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने हेवेल्स इंडिया के अध्यक्ष सुनिल सिक्का को यह पुरस्कार प्रदान किया।
लगातार दूसरा वर्ष है जब कंपनी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार औद्योगिक इकाइयों, घरों आदि में उर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने वाले संगठन को प्रदान किया जाता है। (भाषा)