आई लाइनर व हाईलाइट्र जीआर फ्रेंगरेंस (इंडिया) ने डायना शूटिंग स्टार वाटरप्रूफ गिल्ट्रिंग आई लाइनर पेंसिल आई शेडे और हाईलाइट्र पेश किए हैं। यह पाँच रंगों में उपलब्ध हैं। इसकी कीमत 325 रु. है।
मोटो क्यू टाटा टेलीसर्विसेस ने देश में मोटो क्यू हैंडसेट पेश किया है। इस हैंडसेट के जरिए ई-मेल किया जा सकता है। बहुत पहले से इस हैंडसेट में मनोरंजन के भी अच्छे साधन हैं। इसकी कीमत 19999 रु. है। मोटो क्यू मोटोरोला रेजर द्वारा बनाए डिजाइन पर आधारित है।
बॉश्च एंड लोंब के नए कॉनटेक्ट लेंस बॉश्च एंड लोंब कंपनी ने नए फीचर के साथ प्योर विजन कॉन्टेक्ट लेंस पेश किए हैं। कंपनी का दावा है कि नए लैंस आँखों को अन्य लैंसों की तुलना में पाँच गुना अधिक ऑक्सीजन देंगे। 12 लैंस के पैक की कीमत है 5 हजार रु.। लैंस अब देश के सभी प्रमुख ऑप्टिकल स्टोर पर उपलब्ध है।
क्लेरिटी मैटर्स सेनहैंसर कंपनी ने नया वीएमएक्स वायरलैस ब्लू टूथ हैंडसेट पेश किया है। यह पहला ब्लू टूथ हैंडसेट है जो वॉइसमेक्स ड्यूल माइक्रोफोन टेकनोलॉजी से लेस है। इससे अनावश्यक शोर कम होना और बातचीत भी साफ हो सकेगी। इसकी कीमत 7490 रु. है।