सम्बंधित जानकारी
- जम्मू कश्मीर में 6.2 तीव्रता का भूकंप, लोग दहशत में
- चंद्र ग्रहण से पहले भूकंप से थर्राया इंडोनेशिया, जानिए तीव्रता
- भूकंप के तेज झटकों से थर्राया वेनेजुएला, कोलंबिया तक महसूस किए गए झटके
- Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला
- अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन
अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके
शनिवार शाम अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। इसके झटके पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Centre for Seismology) के अनुसार, यह भूकंप शाम 7:04 बजे (IST) आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान में 215 किलोमीटर की गहराई पर था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (United States Geological Survey) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान के जुर्म (Jurm) से लगभग 43 किलोमीटर दक्षिण में था।
कई देशों में महसूस हुए झटके
भूकंप के झटके अफगानिस्तान के कई इलाकों—काबुल, बल्ख, बदख्शान, नंगरहार और खोस्त—में महसूस किए गए। काबुल में कई इमारतें हिल गईं और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक इमारत की अंदरूनी दीवार में बड़ी दरार भी देखी गई। भारत में यह झटका दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर तक महसूस किया गया, जबकि पाकिस्तान के कई हिस्सों में भी कंपन दर्ज किया गया।
अफगानिस्तान भूकंप के लिए संवेदनशील क्षेत्र
अफगानिस्तान, विशेषकर हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला, भूकंप के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में टकराती हैं।
हाल की बड़ी भूकंपीय घटनाएं
अप्रैल में बदख्शान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी। अगस्त 2025 में 6.0 तीव्रता के भूकंप ने 2,200 से अधिक लोगों की जान ले ली थी। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भी लगातार भूकंप इसी बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार से अब तक कम से कम 5 भूकंप दर्ज किए गए हैं। शनिवार सुबह बर्खान और आसपास के क्षेत्रों में ताजा झटका आया।
अधिकारियों के अनुसार, इन भूकंपों में 5 लोग घायल हुए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। झटकों की तीव्रता 4.3 से 5.3 के बीच रही। पाकिस्तान मौसम विभाग के मुताबिक यह गतिविधि फॉल्ट लाइन पर हो रही है और वैश्विक भूकंपीय गतिविधियों से भी जुड़ी हो सकती है। Edited by : Sudhir Sharma
