गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Rupee All Time Low : 1 डॉलर 92 रुपए के बराबर, क्यों आ रही है गिरावट, आम आदमी की जेब पर कितना असर, क्या बढ़ेगी महंगाई
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 (17:04 IST)

Rupee All Time Low : 1 डॉलर 92 रुपए के बराबर, क्यों आ रही है गिरावट, आम आदमी की जेब पर कितना असर, क्या बढ़ेगी महंगाई

rupee depreciation january 2026 economic impact
indian rupee hits all time low 92 dollar : भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होता जा रहा है और अब यह 92 रुपए के स्तर तक पहुंच गया है। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के लिए अपनी मुद्रा का टूटना चिंताजनक संकेत होता है, क्योंकि इससे न सिर्फ महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ता है बल्कि आम जनता की जेब पर भी असर पड़ता है। भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.9125 पर खुला, जो पिछले सत्र के रिकॉर्ड निचले स्तर 91.9850 के बेहद करीब है।

रुपए में जारी कमजोरी के पीछे के बड़े कारणों के बारे में, तो इंडियन करेंसी में ये गिरावट ऐसे समय में आई है जबकि पहले से ही टैरिफ, ट्रेड वॉर समेत कई कारकों से वैश्विक अनिश्चितता चरम पर है। इसके चलते उभरते बाजारों में विदेशी पूंजी का प्रवाह धीमा हो गया है।

आम आदमी पर कितना असर 

आम परिवारों के लिए रुपए की इस गिरावट का तत्काल असर दैनिक खर्चों पर नहीं दिखेगा। इसका सीधा प्रभाव उन लोगों पर पड़ेगा जो विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्र हैं। विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं। आयात पर निर्भर व्यवसायों से जुड़े हैं।

क्या बढ़ेगी महंगाई 

हालांकि तेल आयात महंगा होने से भविष्य में महंगाई का दबाव बढ़ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) फिलहाल बाजार की अस्थिरता पर नजर रखे हुए है। रुपये का रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचना फिलहाल किसी आपातकाल का संकेत नहीं है, लेकिन यह वैश्विक पूंजी प्रवाह में बदलाव की एक ऐसी हकीकत है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

क्या है विशेषज्ञों की राय

इस महीने रुपए में अब तक 2.3% की गिरावट आ चुकी है, जो सितंबर 2022 के बाद इसका सबसे खराब मासिक प्रदर्शन है।  हालांकि यह गिरावट चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन सरकार और विशेषज्ञों के बीच इसे लेकर अलग-अलग राय है। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Ajit Pawar plane crash Baramati : 'ट्रैफिक जाम' ने तय किया जिंदगी और मौत का फासला, ब्रेसलेट बना आखिरी पहचान, 5 सपनों की दर्दनाक मौत