सम्बंधित जानकारी
- टाटा मोटर्स ने 2 कारखानों में शुरू किया परिचालन
- कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना वायदा में मामूली गिरावट
- जियो प्लेटफॉर्म्स में विस्टा खरीदेगी 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी, 11,367 करोड़ का निवेश
- SBI ने कर्ज वापसी पर रोक की सुविधा का लाभ एनबीएफसी को देने का फैसला किया
- JIO में फेसबुक के बाद सिल्वर लेक का 5,656 करोड़ रुपए का निवेश
RBI ने यूको बैंक पर लगाया 5 लाख का जुर्माना
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सरकारी बॉन्ड होल्डिंग के मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए उस पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने एसजीएल फार्मों के बाउंस होने के कारण यूको बैंक पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
सरकारी प्रतिभूतियों और चालान बिलों को कागजरहित रूप में रखने के लिए आरबीआई के पास एक सहायक सामान्य बहीखाता (एसजीएल) रखना होता है। इस खाते का इस्तेमाल आपूर्ति और भुगतान व्यापार के लिए किया जाता है।
