Lal Kitab mithun rashi upay 2026: मिथुन राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, केतु देगा चोट
Lal Kitab Mithun rashi upay 2026: वर्ष 2026 मिथुन राशि वालों के लिए दशम भाव के शनि की स्थिति शुभ है लेकिन वह चतुर्थ भाव को देखकर पारिवारिक असंतोष पैदा कर सकता है। दूसरी ओर राहु और केतु का गोचर क्रमशः 9वें और 3रे भाव में होकर यह भाई बहनों से संबंध के साथ ही भाग्य को भी बिगाड़ रहा है। ऐसे में वर्ष 2026 को शानदार और संकट मुक्त बनाने के लिए आजमाएं लाल किताब के अचूक उपाय।
1. लोटे का उपाय: नित्य एक लोटा जल किसी भी पौधे में डालें। अपने सिरहाने पानी का लोटा रखकर सोएं और अगले दिन सुबह उसके पानी को बाहर ढोल दें।
2. गाय को गुड़ की रोटी खिलाएं: भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे, और कुत्ते को दें या 43 दिनों तक गाय को चारा और गुड़ मिली रोटी खिलाएं।
3. नीले फूल का उपाय: लगातार 10 दिनों तक माता सरस्वती को नीले फूल अर्पित करें। ऑर्किड के फूल भी अर्पित कर सकते हैं। ससुराल वालों से अच्छे संबंध बनाकर रखें या सोना पहनें।
4. कुत्ते को रोटी खिलाएं: दो रंग वाले या काले-सफेद धब्बेदार कुत्ते को प्रतिदिन रोटी खिलाएं।
5. नीम की दातुन: मंगलवार और शनिवार को नीम या कीकर की लकड़ी से दातुन करें।
6. बैलपत्र: घर से बाहर किसी भी स्थान या मंदिर में बिल्वपत्र का एक पौधा लगा दें या नित्य पीपल की पूजा करें।
7. दूध का तिलक: दूध का तिलक अपने माथे पर लगाएं और चांदी पहनें या अपने पास रखें।