1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. अजब-गजब
  6. इंटरनेट से मिली खुशियाँ

Internet camera online photographs | इंटरनेट से मिली खुशियाँ

इंटरनेट कैमरा ऑनलाइन तस्वीरें
जोहांसबर्ग। बारबरा और डेनिस ग्रेगरी वर्ष 2008 में जहाज पर न्यूयॉर्क से साउथ हैम्पटन की यात्रा कर रहे थे। कैमरे से तस्वीरें भी ले रहे थे ‍कि तभी उनका कैमरा समुद्र में गिर गया। ग्रेगरी दंपत्ति को यात्रा की अच्छी तस्वीरें चले जाने का दुख हुआ। बात आई गई हो गई। आश्चर्य की बात है कि 16 महीने बाद स्पेन के एक मछुआरे बेनिटो के जाल में यह कैमरा उलझ गया।

बेनिटो ने कैमरे को अलटा-पलटा तो पाया कि मेमोरी कार्ड में ली गई तस्वीरें सुरक्षित हैं। बेनिटो ने कैमरे के मालिक तक पहुँचने के लिए उन तस्वीरों को ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। एक ब्रिटिश समाचार पत्र की नजर इस अनोखी घटना पर पड़ी और उन्होंने इसकी जानकारी प्रकाशित कर दी। बस फिर क्या था ग्रेगरी दंपत्ति को अपने फोटोग्राफ और कैमरा वापस मिल गया। ग्रेगरी दंपत्ति को अपने फोटोग्राफ और कैमरा वापस मिल गया। ग्रेगरी दंपत्ति ने सपने में भी नहीं सोचा कि कभी जहाज की तस्वीरें वे दोबारा देख पाएँगे।

बहरहाल अपनी तस्वीरों को पाकर दोनों बहुत खुश हैं और उस मछुआरे के ऋणी हैं। इसे कहते हैं उस खुशी का मिलना जो कभी सोची नहीं थी।