1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. कविता
Written By WD

नन्ही कविता : हमजोली

नन्ही कविता
- डॉ. श्रीप्रसाद, वाराणसी
FILE

अगर एक कविता मैं लिख लूं
तो उसको गा देना तुम
अगर एक लड्डू मैं ले आऊं
तो उसको खा लेना तुम

अगर एक बिल्ली मैं पालूं
तो तुम उसे डराना मत
अगर कहीं बंदर बैठा हो
तो तुम उसे चिढ़ाना मत

अगर कहीं कोयल गाती हो
उसकी सुनना बोली तुम
अगर साथ खेले कोई
बनना उसके हमजोली तुम।
लेखक के बारे में
WD