शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. kids funny on village
Written By

बाल कविता : सबसे अच्छा मेरा गांव...

बाल कविता : सबसे अच्छा मेरा गांव... - kids funny on village
- शिवप्रतापसिंह ठाकुर
 
सबसे अच्छा मेरा गांव,
यहां मिलती है ठंडी छांव।
 
मेरे गांव की बात निराली,
चहुंओर फैली हरियाली।
 
करते काम किसान यहां,
मेहनत है दिन-रात यहां।
 
बच्चे प्रतिदिन शाला जाते,
शिक्षक इनको खूब पढ़ाते।
 
पढ़-लिखकर हम करेंगे काम,
उज्ज्वल करेंगे गांव का नाम। 
 
साभार- देवपुत्र 
ये भी पढ़ें
हिन्दी गीत : रंगों से रंगी दुनिया