1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. खेलो इंडिया यूथ गेम्स
  4. Host Madhya Pradesh to participate in all 27 games during Khelo India
Written By
पुनः संशोधित शनिवार, 28 जनवरी 2023 (15:58 IST)

सभी 27 खेलों में भाग लेगा मेजबान मध्यप्रदेश, पिछले साल पदक तालिका में था इस स्थान पर

भोपाल: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के मेजबान मध्यप्रदेश पर इस बार सभी की नजरें होंगी। पिछली बार हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित खेलो इंडिया में प्रदेश ने 12 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक के साथ कुल 38 पदक के साथ 8वां स्थान मिला था। इसमें अधिकांश पदक स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते थे।मध्यप्रदेश इस बार खेलो इंडिया के सभी 27 खेल में भागीदारी कर रहा है। सभी खेलों के प्रदेश के 470 सदस्यीय दल में इस बार अकादमी के 146 खिलाड़ी इस बार शामिल हैं।
 
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भोपाल में एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग, शूटिंग, कयाकिंग-कैनोइंग, रोइंग, वॉलीबाल, जूडो और तैराकी के मुकाबले होना हैं। शूटिंग और वॉटर स्पोर्ट्स के लिए भोपाल सबसे बेहतर है। इन दोनों खेलों में अकादमी के खिलाड़ी भी लगातार अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रौशन कर रहे हैं। इसके अलावा मार्शल आर्ट अकादमी में बॉक्सिंग, फेंसिंग, जूडो में भी बेहतर संभावनाएँ हैं।
 
प्रदेश में लगभग 11 खेल अकादमियाँ संचालित हैं। सभी अकादमियों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधा, अधो-संरचना और खेल संसाधन उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों के लिए डाईटिशियन, न्यूट्रिशनिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, सायकोलॉजिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस के बेहतरीन डॉक्टर्स उपलब्ध हैं। मध्यप्रदेश में खेल विभाग द्वारा प्रतिभावान बच्चों को टेलेंट सर्च के माध्यम से चयन कर अकादमी में शामिल होने का मौका दिया जाता है।(एजेंसी)
ये भी पढ़ें
ईशान किशन से महेंद्र सिंह धोनी जैसे प्रदर्शन की उम्मीद लगा रहे रांची के दर्शक हुए निराश