सम्बंधित जानकारी
- कश्मीर के लिए बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस का जल्द ही होगा उद्घाटन, पीएम मोदी के आने की संभावना
- POK स्थित हिज्बुल के 5 आतंकियों की रामबन में संपत्ति जब्त, बना रहे थे धन जुटाने की योजना
- सड़कों पर गड्ढे तो टोल कैसा, हाईकोर्ट ने दिया 80 प्रतिशत कटौती का निर्देश
- जंगल में छिपे आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर की गोलीबारी, तलाश अभियान जारी
- राजौरी में सेना के वाहन पर हमला, जंगल में छिपे आतंकियों ने चलाई गोलियां
पुलिस बोली, बारामुल्ला में पुलिस पोस्ट पर हुआ ग्रेनेड हमला
पुलिस को संदेह है कि यह ग्रेनेड हमले का प्रयास था। ग्रेनेड पुलिस पोस्ट ओल्ड टाउन के अंदर गिरा और फट गया, जहां कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ।
जम्मू। पुलिस ने बुधवार को बताया कि पुलिस पोस्ट ओल्ड टाउन बारामुल्ला के पास ग्रेनेड हमले का संदेह है।
पुलिस ने एक हैंडआउट में बताया कि 4-5 मार्च की रात को लगभग 9.20 बजे पुलिस पोस्ट ओल्ड टाउन, बारामुल्ला के पीछे से धमाके जैसी आवाज सुनाई दी जिससे आम लोगों में चिंता पैदा हो गई। किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है।ALSO READ: Srinagar Grenade Attack : लगातार दूसरे दिन आतंकी हमला, श्रीनगर में संडे बाजार में ग्रेनेड हमले में 12 घायल
चारदीवारी के बाहर से एक ग्रेनेड पिन बरामद किया गया : पुलिस दलों ने सहयोगी एजेंसियों के साथ समन्वय करके तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। तलाशी के दौरान रात लगभग 10.40 बजे पुलिस पोस्ट की पिछली तरफ इसकी चारदीवारी के बाहर से एक ग्रेनेड पिन बरामद किया गया जिसके ग्रेनेड होने का संदेह है और पुलिस को संदेह है कि यह ग्रेनेड हमले का प्रयास था। ग्रेनेड पुलिस पोस्ट ओल्ड टाउन के अंदर गिरा और फट गया, जहां कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ।ALSO READ: यूपी के पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकी ढेर, गुरदासपुर पुलिस चौकी पर किया था ग्रेनेड हमला
इसके प्रभाव से गड्ढा अभी तक नहीं पाया गया है। पूरी जांच शुरू कर दी गई है और इलाके में और उसके आसपास तलाशी अभियान जारी है। बयान में कहा गया है कि बारामुल्ला पुलिस सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस इकाई को देने का आग्रह करती है।
Edited by: Ravindra Gupta
