Bhuvan Launch | भुवन में समाई पूरी भूमि
ND
NDइसके बीटा वेबपोर्टल "भुवन डॉट एनआरएससी डॉट जीओवी डॉट इन" (www.bhuvan.nrsc.gov.in) का शुभारंभ प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने "भारत के संदर्भ में 21वीं शताब्दी में अंतरिक्ष की चुनौतियाँ" कार्यशाला के दौरान किया।
इंटरनेट से कार्य करने वाली पद्धति से अब कोई भी यूजर सैन्य व परमाणु प्रतिष्ठानों को छो़ड़कर किसी भी उपमहाद्वीप का नजारा आसानी से देख सकेगा। इसरो के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसमें दिखाई देने वाली तस्वीरों का डिग्री रिजॉल्यूशन उस स्थान की लोकप्रियता पर निर्भर है।
कैसे काम करेगा भुवन
यूजर को सबसे पहले भुवन की उक्त वेबसाइट पर जाकर पंजीकृत होना पड़ेगा। यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद यूजर उस वेब पेज पर पहुँच जाएगा, जहाँ से भुवन का प्लग इन सॉफ्टवेयर डाउनलोड किया जा सकेगा।
भुवन में पृथ्वी की तस्वीरें एक वर्ष पहले इसरो के सात रिमोट सेंसिंग सैटेलाइटों (कार्टोसेट-1 व 2 भी शामिल) से ली गई हैं।
कई देशों व शहरों की जानकारी देने के साथ-साथ इसमें भू-गर्भीय जानकारियाँ भी मिलेंगी, जो भू-विज्ञान से जुड़े छात्रों व वैज्ञानिकों के लिए उपयोगी साबित होंगी।
