1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By भाषा

बीएसएनएल दूसरे दौर में

जैमटेल को खरीदने के लि‍ए तीन और कंपनियाँ हैं दौड़ में

आईटी
नई दिल्ली, अपनी पहली वैश्विक खरीद के करीब पहुँची सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने जांबिया की प्रमुख दूरसंचार कंपनी जांबिया टेलीकम्यूनिकेशंस लिमिटेड (जैमटेल) की प्रमुख हिस्सेदारी खरीदने के दूसरे दौर में प्रवेश कर रही है।

आर्थिक वृद्धि और विकास का संवर्धन करने वाली आधिकारिक एजेंसी जांबिया डेवलपमेंट एजेंसी (जेडडीए) ने कहा ‘सभी चारों कंपनियों जिन्होंने जैमटेल के लिए 23 दिसंबर 2009 को पहले दौर की बोली सौंपी वे सफलतापूर्वक दूसरे दौर में पहुँच गए हैं।’

इधर बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कुलदीप गोयल ने कहा ‘हमने इसमें हिस्सा लिया, अब इनका चयन कर लिया गया है, हम देखेंगे और यहाँ से आगे बढ़ेंगे।’

बीएसएनएल द्वारा आरंभिक बोली को देनदारियों और परिसंपत्तियों की जाँच के बारे में पूछने पर गोयल ने बोली और कंपनी का ब्यौरा देने से इन्कार किया और कहा ‘अब हमें देखना होगा और अगले दौर की बोली पर विचार करेगी।’ दस करोड़ डॉलर की आय वाली कंपनी जैमटेल जांबिया की इकलौती लायसेंस प्राप्त फिक्स्ड लाइन प्रदाता कंपनी है।

जो बोलीदाता अगले दौर में जाएँगे उनमें भारत की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), लीबिया की ग्रीनकाम लिमिटेड, लैप ग्रीन नेटवर्क्‍स, अंगोला की यूनिटेल - अंगोला केबल्स और रूस की अल्तिमो होल्डिंग्स - विंपेल कॉम शामिल हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें