1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

एचपी बंद करेगी आउटसोर्सिंग

आईटी
हार्डवेयर उत्‍पाद बनाने वाली अग्रणी कंपनी हेवलेट-पैकर्ड अपने आउटसेर्सिंग व्‍यवसाय को बंद करने पर वि‍चार कर रही है। कंपनी ने इसे अन्‍य पक्ष को बेचने का भी वि‍कल्‍प भी खुला रखा है

मामले के जानकार लोगों के मुताबि‍क आउटसोर्सिंग व्‍यवसाय में लाभ कम होने के कारण कंपनी इसे अलग करने पर वि‍चार कर रही है लेकि‍न संभावना है कि‍ कंपनी अपने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सेवाओं से संबंधि‍त आउटसोर्सिंग जारी रखेगी भले ही उसमें लाभ कम हो रहा हो।

आउटसेर्सिंग को बंद करके एचपी अपनी ज्‍यादा लाभ वाली टेक्‍नोलॉजी सेवाओं पर फोकस करेगी। इलेक्‍ट्रॉनि‍क डेटा सि‍स्‍टम्स को 1 करोड़ तीस लाख डॉलर में खरीदने के एक साल बाद कंपनी में अपने आउटसोर्सिंग ऑपरेशंस के कुछ भागों को, वि‍शेष रूप से बीपीओ को बंद करने पर वि‍चार कि‍या जा रहा है।

एचपी की बीपीओ इकाई बंद कि‍ए जाने से भारत में संचालि‍त एचपी के ऑपरेशंस और एचआर बीपीओ भी बंद कि‍ए जा सकते हैं।
लेखक के बारे में
WD