1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By WD

आईएफए 2008 में सोनी वॉकमैन

आईएफए 2008 सोनी वॉकमैन
PRPR
सोनी ने अपने एस सीरीज़, बी सीरीज़ और ई-सीरीज के वॉकमैन आईएफए 2008 में प्रस्तुत किए।

सोनी ने साथ में एस सीरीज़ के दो नए वॉकमैन वीडियो एमपी3 प्लेयर लांच किए हैं। इसमें NWZ-S730F और NWZ-S630F मॉडल शामिल हैं।

इन दोनों वॉकमैन में 2 इंच की क्यूवीजीए एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इस वॉकमैन में 10 प्री-इंस्टॉल्ड वॉल्पेपर हैं जिनको आप अपनी पसंद अनुसार बदल सकते हैं।

उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर डाटा स्टोरेज के लिए ड्रैग और ड्रॉप सुविधा दी गई है। दोनों ही वॉकमैन में 8 प्रीलोडेड वीडियो ट्रेक्स दिए जाएँगे

सोनी के NWZ-S730F मॉडल में एक और अतिरिक्त सुविधा दी गई है जिसके ज़रिए उपभोक्ता प्लेन में सफर करते समय, अपने वॉकमैन को प्लेन के एवी सिस्टम से कनेक्ट कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
WD