सम्बंधित जानकारी
- Samsung Galaxy A80 के सवाल के सही जवाब दो, जीतो इनाम
- एचपी ने लांच किया नया क्रोमबुक, जानिए क्या हैं खूबियां, कीमत 45 हजार रुपए
- सावधान, Whatsapp को किया जा सकता है हैक, मैसेज से हो सकती है छेड़छाड़
- अमेजन फ्रीडम सेल, महंगे स्मार्टफोन पर मिल रही है 7000 से अधिक की छूट
- अब PAN के बदले AADHAAR से हो जाएगा आपका काम, जानिए 12 फायदे
सावधान, महंगा पड़ेगा पॉर्न देखना, हो सकते हैं ब्लैकमेल
अगर आप इंटरनेट पर पॉर्न मूवी देखने के आदि है तो यह हरकत आपको खासी महंगी पड़ सकती है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने एक स्पैमबॉट का पता लगाया है जो कि पोर्न देखते वक्त आपकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
एक्सपर्ट्स का दावा है कि इस रिकॉर्डिग का इस्तेमाल आपको ब्लैकमेल करने के लिए किया जा सकता है। सामान्यत: इस स्पैमबॉट का इस्तेमाल ईमेल आईडी जुटाने और अनचाहे मेल भेजने में किया जाता है। हैकर्स अब इस स्पैमबॉट की मदद से आपके कंप्यूटर या मोबाइल को एक्सेस करते हैं और पॉर्न देखने पर इसे बॉट कर लेते हैं।
मेल में कहा जाता है कि पीड़ित की कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोटो, पासवर्ड्स, बैंक अकाउंड डेटा और बाकी डीटेल्स की एक कॉपी बना ली गई है। इसके बाद एक अनजान अकाउंट में पैसे चुकाने पर उसे छोड़ दिया जाता है।
फ्रांस में इस स्पैमबॉट का पता लगाया गया और इसका नाम Varenyky है। दरअसल, Varenyky विक्टिम की कंप्यूटर स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकता है हालांकि यह वेबकैम से रिकॉर्डिंग नहीं कर सकता।
