1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन
Written By ND

सोशल नेटवर्किंग जरा ध्यान से

आईटी
- एकता सिन्हा

ND
ND
दफ्तर में रहकर दफ्तर का ही काम न हो और आप सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर समय बर्बाद कर रहे हैं तो क्या होगा। नतीजा यह साइट बंद कर दी जाएँगी ।

हाल में एसोचैम द्वारा किए गए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई कि एमएनसी (मल्टी नेशनल कंपनी) के कर्मचारी काम के समय में से 12.5 प्रतिशत हिस्सा व्यर्थ गवां देते है। समय व्यर्थ करने की मुख्य वजह फेसबुक, ऑरकुट जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट हैं। इन साइट्स का इस्तेमाल वे ऑफिस में काम के दौरान करते हैं। यही वजह है कि कई कपंनियों ने इन सोशल नेटवर्किंग साइट को ऑफिस में खोलने की पाबंदी लगा दी है।

जिन कंपनियों ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया था, वहां भी अब इन पर रोक लगाने की तैयारी है। यह बात अलग है कि कंपनियों के इन फैसलों से कई कर्मचारियों में नाराजगी भी है। उनका कहना है कि वे यह बात मानते हैं कि काम के दौरान निजी काम में समय व्यर्थ करना गलत है, मगर पूरी तरह से इंटरनेट के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाना तो सही फैसला हो ही नहीं सकता।

भारतीय उघोगपतियों के अग्रणी संगठन एसोचैम ने दिल्ली, चढ़ीगढ़, अहमदाबाद, कोची, देहरादून आदि कई शहरों में करीब चार हजार कर्मचारियों पर सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण में पाया गया कि लगभग हर कंपनी के कर्मचारी अपने काम के आठ घंटे में से कम से कम एक घंटा रोजाना इन वेबसाइटों पर खर्च करते हैं। हैरत की बात है कि सर्वेक्षण में कर्मचारियों की उम्र 21 से 60 वर्ष तक है।

सर्वेक्षण के मुताबिक सभी कंपनियों के 82 फीसदी कर्मचारी फेस बुक में शामिल हैं। दूसरी बात जो सामने आई वह यह कि 84 फीसदी लोग इसके इस कदर आदी हो गए है कि अगर उन्हें इंटरनेट इस्तेमाल करते समय गुस्सा भी आ जाता है। इसी कारण से एसौचैम के महासचिव ने कर्मचारियों से कहा है कि इस तरह वेबसाइट पर समय बर्बाद करना गलत है। मीडिया हाउस में कार्यरत सोनम सिंह ने बताया कि पहले उनके दफ्तर में भी इन सोशल नेटवर्किंग का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जाता था, मगर पिछले कुछ माह से इंटरनेट के इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

अब कर्मचारी केवल ऑफिशियल साइट का ही प्रयोग कर सकते हैं। सोनम का कहना है कि इन साइट पर पूरी तरह पाबंदी लगाना लाजिमी है, मगर दूसरे वेबसाइट का दफ्तर में इस्तेमाल करने पर रोक नहीं लगानी चाहिए। वहीं एमएनसी में काम करने वाले राकेश सिंह का कहना है कि 'करे कोई भरे कोई' कहावत इस स्थिति पर फिट बैठती है। उसके मुताबिक चैटिंग के अलावा इंटरनेट कई कामों में लाभकारी है। वह मिनटों में कोई भी जानकारी इंटरनेट के माध्यम से निकाल लेते हैं। साथ ही फोटो में भी इंटरनेट की बहुत सहायता मिलती है। मगर दूसरे लोगों का इसका गलत इस्तेमाल करने की वजह से उनके ऑफिस में भी इस पर पाबंदी लगा दी गई है, गलत है।
लेखक के बारे में
ND