एक नजर आईटी शब्दकोश पर
एबीसीडी आईटी की...
स्पाम अथवा स्पामिंग :किसी समूह अथवा कंपनी द्वारा अपने प्रॉडक्ट्स का प्रचार करने के लिए हजारों-लाखों की संख्या में लोगों के ई-मेल पतों पर संदेश भेजना। यह संदेश प्रायः लोगों द्वारा पसंद नहीं किए जाते तथा वे अधिक परेशान होने की स्थिति में भेजने वाले को 'ब्लैकलिस्टेड' कर देते हैं। ई-पत्र मेल सेवा में यह सुविधा ऑप्शन वाले विकल्प में जाकर ली जा सकती है।एएसपीइसका विस्तृत रूप है एक्टिव सर्वर पेजेज। व्यावसायिक शब्दावली में एप्लीकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स को भी एएसपी कहा जाता है। तकनीकी दृष्टि से एएसपी वह सॉफ्टवेयर एनवायरमेंट होता है, जो वेब आधारित बिजनेस सॉल्यूशंस देने में सक्षम होता है। यह प्रोग्राम एचटीएमएल, वेब पेजेज तथा एक्टिव सर्वर पेजेज को एक साथ प्रस्तुत करने में सक्षम होता है। व्यावसायिक क्षेत्र में एप्लीकेशंस सर्विस प्रोवाइडर ऐसी कंपनियाँ होती हैं, जो वेब आधारित साल्यूशंस उपलब्ध कराने का कार्य करती हैं।सरेंडिपिटी सर्चयूजर्स को सर्च करते-करते अचानक ऐसी सूचना हाथ लग जाना जो उसके बहुत काम की हो, लेकिन वह उस समय किसी दूसरी ही सूचना को देख रहा होता है।हिट्सजब इंटरनेट देख रहा यूजर्स साइट की किसी एक लिंक पर क्लिक करता है तो उसे एक हिट कहा जाता है। साइट की लोकप्रियता को मापने का एक ढंग उस वेबसाइट पर कुल हिट्स का आना भी माना जाता है। हिट्स पेजव्यू से अलग होती है।कई बार किसी विशेष वेबसाइट अथवा पोर्टल पर ट्रैफिक के व्यस्त होने अथवा अन्य तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपका चाहा गया वेबपेज इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं होता। लेकिन ऐसी स्थिति में यूजर्स को असुविधा से बचाने के लिए सर्वर पर बिलकुल आपके चाहे गए वेबपेज की तरह एक और वेबपेज रखा होता है। इस वेबपेज अथवा वेबसाइट्स को 'मिरर वेबसाइट्स' कहते हैं।उल्लेखनीय है कि बैंक आदि संस्थानों में भी रिकॉर्डों को 'मिरर प्रारूप' में रखा जाता है, ताकि कभी मूल डाटा करप्ट हो जाने पर 'मिरर डाटा'से कार्य चल सके।
एंजिल्स निवेशकशौकिया निवेशक जो बिना किसी खास अनुभव के सिलिकॉन वैली में शुरू होने वाली सूचना तथा डॉट कॉम कंपनियों में निवेश करते हैं। एंजिल्स-टाइप निवेशकों का डॉट कॉम कंपनियों की भीड़ बढ़ाने में अच्छा खासा योगदान रहा है।हालाँकि, ये निवेशक अपने निवेश के प्रति बहुत अधिक गंभीर नहीं होते हैं और कंपनियों को बीच मझदार में भी छोड़कर चल पड़ते हैं।एम-कॉमर्सई-कॉमर्स की तरह ही इसका आशय है मोबाइल पर होने वाले पूँजीगत विनिमय। एम-कॉमर्स की संकल्पना सबसे पहले इसराइल स्थित कंपनी टेलीवेंड ने लांच की। इस कंपनी ने अपने ग्राहकों को मोबाइल फोन के जरिए सेल्युलर नेटवर्क से होकर पूँजी स्थानांतरण की सुविधा दी।मेल बाउंसजिस तरह से चेक बाउंस होने का आशय है कि चेक इश्यू होने के बाद भी आवश्यक राशि का खाते में उपलब्ध न होने की वजह से चेक का लौट आना, उसी तरह ई-मेल बाउंस होने से आशय है कि जिस व्यक्ति को मेल भेजी गई है वहाँ मेल न पहुँचकर भेजने वाले के पते पर ही मेल का वापस लौट आना। यह मेल प्रायः मेल फैलुअर नोटिस के साथ भेजने वाले के बॉक्स में वापस आ जाती है।बीबीएस अथवा बुलेटिन बोर्ड सिस्टमइंटरनेट पर मीटिंग, मैसेजिंग, सूचनाओं को सर्वर पर डालना (अपलोडिंग) तथा डाटा को ऑनलाइन कॉपी करने के लिए डायल-अप पर आधारित सिस्टम्स को बीबीएस कहा जाता है।ब्लैकहोलिंग आपके मेल बॉक्स पर किसी निश्चित स्रोत (जिसे आप नहीं चाहते) से आ रही सूचनाओं को स्वतः डीलिट कर देने की प्रक्रिया को ब्लैकहोलिंग कहा जाता है। ई-पत्र में हमारी यह सुविधा ऑप्शन में जाकर मिलती है, जहाँ से आप एड्रेस ब्लॉक कर देते हैं और फिर आपकी अनचाही मेल कभी भी आपके मेल बॉक्स पर नहीं आती है।