1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. us-attacks-iran-after-apache-helicopter-shot-down-hormuz-strait

अपाचे हेलीकॉप्टर गिराए जाने से भड़का अमेरिका, ईरान पर हमला, तेहरान ने भी किया पलटवार

US Iran War
होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी सेना के अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराए जाने के बाद अमेरिका ने केशम, बंदर अब्बास समेत ईरान के कई स्थानों पर हमला किया। तेहरान ने भी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया है। ALSO READ: इजराइल-ईरान युद्ध फिर भड़का, ट्रंप के सामने नेतन्याहू की हठ, क्यों बढ़ा तनाव, हूती विद्रोहियों ने क्या दी चेतावनी, भारत ने कौनसी एडवाइजरी जारी की
 

अपाचे हेलकॉप्टर पर हमले से भड़का अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर गश्त कर रहे अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया। हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। इसके बावजूद अमेरिका इस हमले को नजरअंदाज नहीं कर सकता और जवाबी कार्रवाई जरूरी थी।
 
CENTCOM के अनुसार, राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी बलों ने ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा के तहत सैन्य हमले शुरू किए हैं। यह कार्रवाई कल अमेरिकी सेना के एक अपाचे (Apache) हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने के जवाब में की गई है। अमेरिकी सेना ने इसे ईरान की अनुचित आक्रामकता के खिलाफ संतुलित जवाब बताया है।

 

बहरीन में अमेरिकी सैन्य बेस पर ईरानी हमला

ईरानी सेना ने भी पलटवार करते हुए बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य बैस को अपना निशाना बनाया। अमेरिकी सैन्य बैस ईरान की इस्लामिक रेव्योलूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों की ओर मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च किए हैं। दोनों पक्षों के बीच झड़पें जारी हैं और ईरानी राष्ट्र की सशस्त्र सेनाएं दुश्मन की आक्रामक कार्रवाइयों का जवाब देती रहेंगी. अगर शत्रुतापूर्ण गतिविधियां जारी रहीं, तो इससे भी अधिक कड़ा जवाब दिया जाएगा। ALSO READ: होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका-ईरान के बीच भारी टकराव! US ने मार गिराए 4 ड्रोन, रडार साइट्स भी तबाह
 
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरानी सीमा के आसपास मौजूद विदेशी सैन्य बल लगातार जोखिम में हैं और तनाव कम करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि वे इस क्षेत्र को छोड़ दें। अराघची ने कहा कि ईरान कूटनीति की भाषा को प्राथमिकता देता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर दूसरे तरीके भी अपनाने जानता है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
PM मोदी के 12 साल : CM मोहन यादव बोले- सेवा, सुशासन और संकल्प से लिखा नए भारत का स्वर्णिम अध्याय