सम्बंधित जानकारी
- ट्रंप को 'अपनों' ने ही दिया झटका! क्या थम जाएगा US-ईरान युद्ध? जानें पर्दे के पीछे की पूरी कहानी
- मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के हालात: अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला, ईरान ने कुवैत में अमेरिकी एयरबेस पर दागीं मिसाइलें
- 'तुम बिल्कुल पागल हो, मेरी वजह से जेल से बचे हो...' लेबनान हमले पर भड़के ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार
- लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी
- Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत
अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव: होर्मुज स्ट्रेट में US ने मार गिराए 4 ईरानी ड्रोन, रडार ठिकानों को बनाया निशाना
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के पास दोनों देशों ने एक-दूसरे पर उकसावे वाली कार्रवाई के आरोप लगाए हैं। ईरान ने होर्मुज में दागे ड्रोन। जवाब में अमेरिका ने ईरान के चार ड्रोन को मार गिराया। इसके बाद तेहरान की रडार साइट्स पर भी हमला किया। ALSO READ: ट्रंप को 'अपनों' ने ही दिया झटका! क्या थम जाएगा US-ईरान युद्ध? जानें पर्दे के पीछे की पूरी कहानी
सेंटकॉम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'कुछ समय पहले अमेरिकी बलों ने ईरान के 4 वन-वे अटैक ड्रोन गिराए, जो होर्मुज स्ट्रेट की तरफ भेजे गए थे। ये ड्रोन इलाके के समुद्री यातायात के लिए खतरा थे। उन्होंने बताया कि अमेरिकी बलों ने आगे के हमलों से बचने के लिए गोरुक और केशम द्वीप पर बने ईरान के रडार ठिकानों पर हमला किया। अमेरिकी सेना ने आगे कहा कि आत्मरक्षा में ईरानी आक्रामकता का जवाब देना जारी रहेगा।
Moments ago, CENTCOM forces shot down four Iranian one-way attack drones that were launched toward the Strait of Hormuz. The attack drones posed an immediate threat to regional maritime traffic. U.S. forces subsequently struck Iranian coastal surveillance radar sites in Goruk and…
— U.S. Central Command (@CENTCOM) June 5, 2026
इससे पहले कुवैत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। हालांकि, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एयरपोर्ट पर हुए हमले की जिम्मेदारी से इनकार किया और कहा कि नुकसान अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर की गलती से हुआ।
ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हालिया संघर्ष के बाद ईरान की मिसाइल क्षमता बुरी तरह कमजोर हो गई है। उसके पास पहले की तुलना में केवल 21-22% मिसाइलें बची हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि तेहरान फिलहाल परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं है। ALSO READ: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के हालात: अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला, ईरान ने कुवैत में अमेरिकी एयरबेस पर दागीं मिसाइलें
गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान में युद्ध खत्म करने को लेकर अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है। दोनों ही देश समझौते के लिए राजी नहीं है। बहरहाल अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता फिर ठंडे बस्ते पहुंच गया है।
edited by : Nrapendra Gupta
