गुजरात टाइटंस के कृष्णा पर्पल कैप पाकर हुए प्रसिद्ध , खाते में 10 विकेट
गुजरात टाइंटस के तेज गेंदबाजी प्रसिद्ध कृष्णा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटक कर पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में रविवार को खेले गये इस मुकाबले में प्रसिद्ध कृष्णा चार विकेट लेकर गेंदबाजों की सूची में चार मैचों में कुल 10 विकेटों के साथ शीर्ष पर पहुंच गये है।
इस सूची में दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई (नौ विकेट ) के साथ दूसरे तथा चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव और रॉयल चैलेंजसै बेंगलुरु के जैकब डफी हैं, जिनके नाम छह-छह विकेट हैं।
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का मानना है कि मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान हार्ड लेंथ और बाउंसर में विविधता सहित चतुराई से चेंज-अप का उपयोग करना उनके लिए कारगर साबित हुआ है।
प्रसिद्ध ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 28 रन देकर चार विकेट लिए और मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने एक विकेट हार्ड लेंथ गेंद, एक विकेट बैक ऑफ लेंथ और दो विकेट ऑफ-कटर बाउंसर की विविधताओं के साथ चटकाए।उन्होंने कहा, “यह (चेंज-अप) हार्ड लेंथ, बाउंसर और ऑफ-कटर का मिश्रण है। ज्यादातर बल्लेबाज बाउंसर के हिसाब से खेल रहे थे, इसलिए मैंने बदलाव किया और यह हमारे लिए काम आया।”
प्रसिद्ध ने जिस गेंद पर मुकुल चौधरी को आउट किया, उसे मैच की सबसे बेहतरीन गेंदों में से एक माना जा रहा है।उन्होंने ऑफ-ब्रेक ग्रिप से गेंद डाली और कलाई का इस्तेमाल करते हुए शॉर्ट गेंद को अलग अंदाज में उछाला, जिससे बल्लेबाज कैच आउट हो गए।
कर्नाटक के लंबे कद के इस गेंदबाज ने कहा कि शॉर्ट बॉल का इस्तेमाल पिच की स्थिति पर निर्भर करता है।उन्होंने कहा, “गेंदबाज के पास यॉर्कर, लेंथ और बाउंसर जैसे कई विकल्प होते हैं। हम परिस्थितियों के हिसाब से उनका उपयोग करते हैं और जिस गेंद से फायदा मिलता है, उसी पर टिक जाते हैं।”
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें