सम्बंधित जानकारी
- खराब प्रदर्शन के कारण लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी छ़ोड़ी ऋषभ पंत ने
- फिर शतक चूके सूर्यवंशी लेकिन गुजरात के खिलाफ राजस्थान पहुंचा 200 पार
- Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy
- क्वालिफायर 2 में टॉस का विवाद, दूसरी बार में राजस्थान ने चुनी बल्लेबाजी (Video)
- Chris Gayle का रिकॉर्ड चुकने पर क्या बोले वैभव? ‘Universe Boss’ ने कर दिया बड़ा ऐलान! देखें VIDEO
शुभमन के शतक से गुजरात पहुंचा IPL फाइनल, राजस्थान को 7 विकेटों से रौंदा
GTvsRR गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (104) की शतकीय पारी और उनके साथी सांई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी (58) की बदौलत राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर 2 में 7 विकेटों से हार का मुंह देखना पड़ा। राजस्थान का सफर यहीं खत्म हुआ और गुजरात टाइंटस ने फाइनल का स्थान पाया जहां उसका अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के खिलाफ सामना होगा।
214 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज ने मैच को लगभग एकतरफा बना दिया था। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 167 रनों की साझेदारी हो गई थी और तब तक मैच सिर्फ औपचारिकता ही बच गया था।
19वें ओवर की चौथी गेंद पर राहुल तेवतिया ने छक्का लगाकर गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचा दिया है, इसी के साथ आरआर का सफर यहीं पर समाप्त हो गया। इसके साथ ही जीटी ने आरआर को सात विकेट से हरा दिया है।
13वें ओवर में बृजेश शर्मा ने साई सुदर्शन को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए 58 रन बनाये। 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौके से गिल ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने ने अपना शतक पूरा करने के लिए केवल 47 गेंदें ली और अब यह गुजरात टाइटंस के लिए सबसे तेज़ शतक हो गया है।
गुजरात टाइटंस का दूसरा विकेट 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल के रूप में गिरा।आर्चर ने उन्हें पगबाधा आउट किया। गिल 104 रनों की जबरदस्त पारी में 15 चौके और तीन छक्के लगाये। वॉशिंगटन सुंदर (16) रन बनाकर आउट हुये। गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवरों में तीन विकेट पर 219 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से अपने नाम करते हुए आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया। राहुल तेवतिया ने नौ गेंदों में (नाबाद 17) और जॉस बटलर ने (नाबाद नौ) रन बनाये।
214 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज ने मैच को लगभग एकतरफा बना दिया था। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 167 रनों की साझेदारी हो गई थी और तब तक मैच सिर्फ औपचारिकता ही बच गया था।
A to the #Final @gujarat_titans make their way into the #TATAIPL 2026 finale
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
Updates https://t.co/eupS8cBPc2#Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/EeKpvawv9O