सम्बंधित जानकारी
- मुकुल चौधरी ने पिता के बाद महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित की पारी (Video)
- राजस्थान का छोरा बना कोलकाता का काल! कौन है मुकुल चौधरी जिसने छीन ली जीत, जस्टिन लैंगर की भविष्यवाणी होगी सच?
- लखनऊ के खिलाफ कोलकाता उतरेगा खाता खोलने, बड़ी है चुनौती
- LSG अभ्यास सत्र में अर्जुन तेंदुलकर के 6 सटीक यॉर्कर का वीडियो वायरल
- मोहम्मद शमी ने हैदराबाद से किया हिसाब चुकता, ओपनर्स को आउट कर बने मैन ऑफ द मैच
जीत के बाद लखनऊ को मिली एक और खुशखबरी, टीम से जुड़ा महाराज जैसा स्पिनर
दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर जॉर्ज लिंडे, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में वानिंदु हसरंगा की जगह लेने के लिए तैयार हैं। वानिंदु हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह उबर न पाने के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। इस बात की औपचारिक पुष्टि गुरुवार को फ्रेंचाइजी के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने की।
ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलएसजी के मैच के दौरान इस ऑस्ट्रेलियाई ने कहा, “वानिंदु हसरंगा हमारी टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे और हम उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को लाने की तैयारी कर रहे हैं। हम अगले 24 से 48 घंटों में इसकी घोषणा करेंगे।”
माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को यह फैसला लिया। उन्होंने कुछ अन्य विदेशी स्पिनरों को भी शॉर्टलिस्ट किया था, जिनमें अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और इंग्लैंड के लियाम डॉसन शामिल थे। लेकिन आखिर में, उन्होंने 34 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को चुना।
केशव महाराज की तरह बाएं हाथ के स्पिनर लिंडे ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 37 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 147.61 की स्ट्राइक रेट से 403 रन बनाए हैं और 7.58 की इकॉनमी रेट से 35 विकेट लिए हैं। यह आईपीएल में लिंडे का पहला अनुभव होगा। वह 1 करोड़ रुपये की अपनी बेस प्राइस पर एलएसजी में शामिल होंगे।