1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2019
  3. समाचार
  4. Sourav Ganguly will sit in Delhi Capitals dugout

दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में ही बैठेंगे सौरव गांगुली

Sourav Ganguly
कोलकाता। हितों के टकराव के आरोपों का सामना कर रहे दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली टीम को अभ्यास कराते नजर आए और उन्होंने स्पष्ट किया कि वे केकेआर के खिलाफ मैच में दिल्ली के डगआउट में बैठेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहने बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गांगुली ईडन गार्डंस पहुंचे। उन्होंने पिच का मुआयना भी किया। बाद में उन्हें टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग से बातचीत करते देखा गया जिन्होंने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि केकेआर के खिलाफ वे पूरा तेज आक्रमण उतारेंगे।

पोंटिंग ने गांगुली की तारीफ करते हुए कहा, हमारे विचार मिलते हैं और यही वजह है कि साथ काम करना आसान है। हमारी अपने खेलने के दिनों से अच्छी बनती है। मुझे उनका साथ अच्छा लगता है।
अगला लेख
IPL में 100वीं जीत दर्ज करने वाले धोनी पहले कप्तान, चेन्नई ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया