• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

शुक्राणु के म्यूटेशन से जुड़ा ऑटिज्म

शुक्राणु
FILE
पिता के शुक्राणु तथा माता के अंडाणु का म्यूटेशन बच्चों में ऑटिज्म के जोखिम को बढ़ा सकता है। शोधकर्ताओं ने कहना है कि बच्चों में यह समस्या माता के मुकाबले पिता से ज्यादा आती है।

विज्ञान पत्रिका ‘नेचर’ में प्रकाशित तीन विस्तृत अध्ययनों ने ऑटिज्म के विकास में शुक्राणु अथवा अंडाणु के डीएनए में गड़बड़ियों की महत्ता को उजागर किया है। परिवारों में ऑटिज्म के सात में से एक मामला इसी तरह विकसित होता है।

वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के दल ने शोध में यह दिखाया गया है कि इस मामले में अंडाणु से ज्यादा असर शुक्राणु का पड़ता है।

उन्होंने शोध में पाया कि ऐसे आनुवांशिक कारणों का अध्ययन करने पर पता चला कि ‘डी नोवो’ म्यूटेशन के चार मामले शुक्राणु से, जबकि अंडाणु से केवल एक ही मामला सामने आया।

शोधकर्ताओं ने इसके लिए 209 परिवारों में ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों और उनके माता-पिता के डीएनए की जांच की। (भाषा)