• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By WD

जब बीयर से नहा गईं जर्मनी की चांसलर.. .(वीडियो)

बीयर
ND
FILE
जर्मनी में बीयर बेहद लोकप्रिय पेय है। यहां कई किस्म की बीयर मिलती है और जर्मन लगभग हर मौके पर बीयर गटकने का बहाना ढूंढ ही लेते हैं। जर्मनी के सभी समारोह में बीयर अभिन्न अंग होती है।

लेकिन कुछ दिनों पहले जर्मनी की चांलर एंगेला मर्केल को बीयर परोसते समय एक वेटर ने गलती से उनके ऊपर ही बीयर गिरा दी। एकाएक अपने ऊपर ठंडी बीयर गिरने से एंगेला मर्केल चौंक पड़ी लेकिन शिष्टाचार बरतते हुए उन्होंने वेटर की इस बड़ी गलती को मुस्कुराते हुए माफ कर दिया। यही नहीं बीयर से नहाने के बाद भी एंगेला ने उपस्थित लोगों को चीयर्स किया और ठंड़ी बीयर का आनंद लिया।