शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Unmarried couples flogged for violating Sharia law
Written By

महंगी पड़ी शादी से पहले डेटिंग, मिली यह खौफनाक सजा...

Unmarried couple
जकार्ता। इंडोनेशिया के बांदा अकेह प्रांत में एक लड़की को अपने भावी पति के साथ सार्वजनिक स्थान पर साथ घूमने जाना खासा महंगा पड़ गया। सोमवार को दोनों को सरेआम कोड़े मारे गए। 
 
उल्लेखनीय है कि यहां का कानून शादी से पहले किसी युगल के खुले तौर पर घूमने की इजाजत नहीं देता। इस तरह सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित होने वाला यह पहले प्रेमी युगल नहीं है।
 
पिछले दिनों बांदा अकेह की अल फुरकोन मस्जिद के बाहर इस तरह के जुर्म पर तीन लड़के और लड़कियों को सरेआम कोड़े मारे गए। सभी की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। इन्हें 13 से 20 कोड़े मारे गए। कोड़े खाने वाले बिलख रहे थे, लेकिन पहरेदार कानून का पालन करने में जुटे हुए थे।
 
इंडोनेशिया का अकेह प्रांत दुनिया का एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां शरिया कानून का बलपूर्वक पालन कराया जाता है। इसके तहत कोई भी महिला और पुरुष जो पति-पत्नी नहीं हैं, वे सार्वजनिक स्थल पर करीब नहीं आ सकते। शरिया कानून के तहत, समलैंगिक सेक्स, जुआं खेलने और शराब के सेवन पर भी सजा दी जाती है। (एजेंसी) 
ये भी पढ़ें
मुद्रा मूल्यांकन में हेरफेर, अमेरिका से धोखा कर रहा है चीन...